कोलंबो। श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमाश्री फर्नांडो ने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा बीते रविवार ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट को लेकर दिया है। बता दें कि बीते दिन बुधवार को ही राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कठोर कदम उठाते हुए सीरियल ब्लास्ट के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा मांगा था। बुधवार को सिरिसेना ने पुलिस प्रमुख और रक्षा सचिव से कहा है कि वे अपने पदों से इस्तीफा देने को कहा था। रॉयटर्स ने लिखा था कि राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों (पुलिस प्रमुख और रक्षा सचिव) को पद छोड़ने के लिए कह दिया है। बता दें कि सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद जांच अधिकारियों को यह पता चला था कि 10 दिन पहले ही खुफिया जानकारी दी गई थी। इस बात के सामने आने के बाद राष्ट्रपति सिरीसेना ने कहा था कि जिन सुरक्षा अधिकारियों को संभावित हमलों के बारे में विदेशी खुफिया जानकारी मिली थी, उन्होंने उन्हें सचेत नहीं किया और इतनी बड़ी त्रासदी हुई है। लिहाजा जो भी दोषी अधिकारी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते दिन मंगलवार को देश के नाम अपने संबोधन मे भी इस बात का जिक्र किया था कि जो भी इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दी जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमला हमारी सुरक्षा व्यवस्था और इंटेलीजेंस की भी विफलता थी। इसलिए एक दिन के भीतर देश के रक्षा बलों के प्रमुखों को बदलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि जब एजेंसियों को यह पता था उसके बावजूद हमारे देश के 300 नागरिक मारे गए, इसलिए मैं आने वाले हफ्ते में पुलिस और सुरक्षा बलों में बदलाव करते हुए फिर से पुनर्गठन करूंगा। मैं अगले 24 घंटों के भीतर रक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों को बदलने की उम्मीद करता हूं।
Reuters: Sri Lanka's defense secretary has resigned following suicide bombing attacks
— ANI (@ANI) April 25, 2019
Sri Lanka Blast: सीरियल बम धमाकों के बाद श्रीलंका में ड्रोन और मानव रहित विमान बैन
350 से अधिक की हुई थी मौत
बता दें कि रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक आठ सीरियल ब्लास्ट किए गए थे। जिसमें 350 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलावरों मे तीन चर्च और पांच होटलों में ये धमाके किए थे। इस हमले की जिम्मेदारी दो दिन बाद यानी मंगलवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी। इससे पहले दो आत्मघाती हमलावों की पहचान हो गई थी, जिसका संबंध आईएसआईएस नहीं बल्कि स्थानीय कट्टर इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात ( NTJ ) से था। दोनों ही सगे भाई थे और एक मसाला व्यापारी के बेटे थे। बहरहाल आगे की जांच की जा रही है और अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DyMUEF
via Top News in Hindi


0 Comments