आज दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर आएंगे शाह, बाबा बर्फानी के दर्शन कर देखेंगे सुरक्षा

(श्रीनगर): गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे ( Amit Shah Jammu Kashmir Visit ) पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। अपनी यात्रा के दौरान वे एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra 2019 ) के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान अमित शाह अमरनाथ गुफा ( Amit Shah At Amarnath ) में जा कर पूजा करेंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। शाह जम्मू कश्मीर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ( Satyapal Malik ) से भी मुलाकात करेंगे और राज्य में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान शाह अलगाववादी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे।

 

 

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शाह अमरनाथ यात्रा को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और तीर्थयात्राके लिए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। शाह आज दोपहर तक श्रीनगर पहुंचेंगे। राज्य पुलिस ( jammu kashmir police ) को अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जब तीर्थयात्री यात्रा पर निकलेंगे तो वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पवित्र गुफा तक जाने वाले ट्रेकिंग मार्ग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


इससे पहले, अमित शाह 30 जून को एक दिन के लिए घाटी का दौरा करने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री ने केंद्रीय बजट से जुड़े व्यस्त कार्यक्रम के कारण यात्रा को रद्द दिया। गृह मंत्री अपनी यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों को भी संबोधित करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra 2019 ) 46 दिन यानि 15 अगस्त चल चलेगी। इस दौरान अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल ट्रैक पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। तीर्थयात्री अमरनाथ जाने के लिए मुख्य रूप से इन्हीं दो मार्गों का इस्तेमाल करते है। यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।

दौरे से पहले सोमवार को लोकसभा में शाह की ओर से केंद्रीय राज्य गृहमंत्री जी किशन रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल 2019 पेश किया। गृह मंत्रालय द्वारा पेश किए गए बिल के तहत जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन किया जाएगा। बिल के पास होने से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। आरक्षण नियम में संशोधन के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जो पिछड़े क्षेत्रों, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सुरक्षा कारणों से चला गया हो उसे भी आरक्षण का फायदा मिल सकेगा।

 

यह भी पढे: आपातकाल की बरसी पर अमित शाह का राष्ट्रभक्तों को नमन, ममता ने मोदी सरकार को बताया 'सुपर इमरजेंसी'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KECiJk
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments