कश्मीर: नजरबंद उमर अब्दुल्ला की यह तस्वीर देख हैरान रह गए लोग, 370 हटने के बाद से हिरासत में

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए हटाने को लेकर एहतियातन नजरबंद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की पहली तस्वीर सामने आई है।

यह तस्वीर कई मायनों में चौंकाने वाली तो है, इसको देखकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि ये उमर अब्दुल्ला ही हैं। आपको बता दें कि उमर अभी हिरासत में ही हैं।

 

a.png

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में उमर अब्दुल्ला की दाड़ी काफी बढ़ी हुई है और वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

उमर जिस हाल में तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह कभी ऐसे नहीं दिखाई दिए। हालांकि अभी तक इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है कि यह तस्वीर कब की हैं।

सूत्रों की मानें तो इस तस्वीर को नेशनल कॉंफ्रेंस की ओर से शेयर किया गया है।



a6.png

गौरतलब है कि जब से उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है, तब से उनका किसी तरह का कोई फोटो दिखाई नहीं दिया है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पास होने के साथ ही कश्मीर में अधिकांश राजनीतिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

केंद्र सरकार की ओर से यह कदम कश्मीर में फिजा खराब न होने को लेकर एहतियात के तौर पर उठाया गया था।

a5.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32inZzj
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments