नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए हटाने को लेकर एहतियातन नजरबंद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की पहली तस्वीर सामने आई है।
यह तस्वीर कई मायनों में चौंकाने वाली तो है, इसको देखकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि ये उमर अब्दुल्ला ही हैं। आपको बता दें कि उमर अभी हिरासत में ही हैं।
चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में उमर अब्दुल्ला की दाड़ी काफी बढ़ी हुई है और वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
उमर जिस हाल में तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह कभी ऐसे नहीं दिखाई दिए। हालांकि अभी तक इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है कि यह तस्वीर कब की हैं।
सूत्रों की मानें तो इस तस्वीर को नेशनल कॉंफ्रेंस की ओर से शेयर किया गया है।
ISRO को चांद पर महत्वपूर्ण तत्व होने की मिली जानकारी, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने साझा किया डाटा
चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!
गौरतलब है कि जब से उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है, तब से उनका किसी तरह का कोई फोटो दिखाई नहीं दिया है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पास होने के साथ ही कश्मीर में अधिकांश राजनीतिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।
केंद्र सरकार की ओर से यह कदम कश्मीर में फिजा खराब न होने को लेकर एहतियात के तौर पर उठाया गया था।
रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32inZzj
via Top News in Hindi


0 Comments