जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान ने एख बार फिर सीजफायर तोड़ा है। कठुआ हीरनगर सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ पर हमला बोल दिया। जिसके जवाब में भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात से पाकिस्तानी रेंजर्स सीमा पर रुक रुक कर फायरिंग कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था। जिसमें 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। कल ही उसकी बरसी मनाई गई है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायार का उल्लंघन करता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से हमेशा सीमापार पर स्थानीय लोगों को निशाना बनाया गया है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज सरकारी खर्चों पर किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UOfawq
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments