पुलवामा की बरसी पर पाक की कायराना हरकत, कठुआ और हीरा नगर में गोलीबारी

नई दिल्ली। पुलवामा बरसी के बावजूद भारतीय सेना के जवानों पर हुए जानलेवा हमले की बरसी पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन आंतक का दोस्त पड़ोसी मुल्क इस दिन भी बाज नहीं आया। कठुआ और हीरा नगर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी की जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलवामा की बरसी पर भी कायराना हरकत कर डाली। शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तान ने शाहपुर, करणी सेक्टर में भी फायरिंग की है। इस में एक जवान के शहीद होने की खबर है। भारतीय सेना ने पहले की तरह ही इस बार भी पाकिस्तान की कायराना हरकत का करारा जवाब दिया है।

भारतीय जवान हुआ शहीद
इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी की गोलीबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया, हालांकि पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OWeb9F
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments