Delhi NCR में ठंड का कहर जारी, इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चक्रवात में तब्दील हो रहे तूफान, तो बाढ़ का प्रकोप झेल रहे सूखा प्रभावित क्षेत्र

आईएमडी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। आईएमडी के मुताबिक लोधी नगर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आया नगर मौसम केंद्र पर 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सबसे कम

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को बेहद ठंडा दिन दर्ज किया था। अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था। इस मौसम का सबसे कम तापमान था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 से 6 दिन तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rfwnMU
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments