नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन आज भी जारी है। 26 दिनों से आंदोलनरत किसान आज एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इस बीच केंद्र सरकार ने किसान संघों के नेताओं को पत्र लिखकर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। सरकार ने अपने पत्र में किसान संघों के नेताओं से कहा है कि वो बातचीत के लिए तारीख तय करें। इस संबंध में किसानों को विचार और वार्ता की तिथि बताने को भी कहा गया है।
39 किसान संगठनों को पत्र जारी
यह पत्र केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने किसान संगठनों के 39 प्रतिनिधियों को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र किसानों की सभी चिंताओं का उचित समाधान निकालने की खातिर खुले मन से हरसंभव प्रयास कर रहा है। बता दें कि सरकार ने किसानों से वार्ता के लिए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंत्रिस्तरीय एक समिति गठित की थी। इस समिति में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोमप्रकाश सदस्य हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38tbEwO
via Top News in Hindi


0 Comments