नई दिल्ली। देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर के बीच दिल्ली में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी सूचना है। ठंड ने आज 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं उत्तर भारत के में शीतलहर चलने से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर जारी, हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग ने कहा है कि शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर भारत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ तीन जनवरी से राहत मिलने की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके मध्य पाकिस्तान की ओर बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप हवा का कम दबाव दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बना हुआ है। राजस्थान के सीकर में तापमान माइनस पांच डिग्री तक पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहेगी।
आईएमडी के अनुसार चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hyvrPe
via Top News in Hindi


0 Comments