Weather Update: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, उत्तर भारत में शीतलहर के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज ( weather update ) काफी सर्द हो चला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं ( Cold Waves ) के साथ ठंड में जोरदार इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में तो सर्दी ने 15 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा है। साल के पहले दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके रहे।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार साल के दूसरे और तीसरे दिन भी शीतलहर का असर दिखाई देगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

लाल चींटियों की चटनी से मिलेगी कोरोना को मात! कोर्ट ने आयुष मंत्रालय को दिया ये बड़ा आदेश

नए साल के जश्न में लोगों ने सबसे ज्यादा खाई बिरयानी, जोमैटो को हर एक मिनट में मिले इतने हजार ऑर्डर

इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे का असर
उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार और रविवार को शीतलहर के साथ कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X5E5LC
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments